Increase Colour of lips in Hindi-होंठों के कालेपन को दूर करने के कारगर घरेलू उपाय।

Increase Colour of Lips in Hindi-होंठों के कालेपन को दूर करने के कारगर घरेलू उपाय, दोस्तो हम आपके साथ शेयर कर रहे है।

 

  Lips ko pink karne ke tips

 

इस बात में कोई शक नहीं है कि गुलाबी होठ किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं कुछ महिलाएं तो लिपस्टिक लगाकर अपने होठों का कालापन छुपा लेती है लेकिन उनका क्या जिन्हें लिपस्टिक लगाना पसंद ना हो? या फिर अगर आप बिना लिपस्टिक लगाए नेचुरल लुक में रहना चाहें तो यह कैसे मुमकिन हो सकता है, 

सबसे पहले आपको यह जानने की जरूरत है कि आखिर होंठ काले कैसे हो जाते हैं कई बार सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में होने की वजह से, किसी तरह की एलर्जी होने से, सस्ती क्वालिटी की कास्मेटिक के इस्तेमाल से, तंबाकू खाने से, बहुत अधिक सिगरेट पीने से या फिर कैफीन की बहुत ज्यादा मात्रा का सेवन करने से होंठ काले हो जाते हैं. कई बार ये हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी हो सकता है. 

 

Gulabi lips tips in Hindi

वैसे तो बाजार में ऐसे कई उपाय मौजूद हैं जिनसे काले होठों का रंग ठीक किया जा सकता है लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी है, जो आपकी मदद कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इनके इस्तेमाल से किसी प्रकार के साइडइफेक्ट का खतरा भी नहीं रहता है.

Lips tips in Hindi

 

1. नींबू 

नींबू का इस्तेमाल अक्सर काले घेरों को दूर करने के लिए किया जाता है. आप इसका इस्तेमाल होठों के कालेपन को दूर करने के लिए भी कर सकती हैं. नींबू के ब्लीचिंग गुण  होठों के गहरी हो रही रंगत को कम करने में बहुत कारगर होते हैं. अच्छा रहेगा, अगर आप नींबू की कुछ बूंदों को अपने होठों पर लगाकर सो जाएं एक, दो महीने तक तक यह ऐसा करते रहने से होठों का कालापन दूर हो जाएगा.

2. गुलाब 

गुलाब में तीन खास औषधीय गुण पाए जाते हैं. ये राहत देने, ठंडक देने और मॉइश्चराइज करने का काम करता है. गुलाब की पंक्तियां होठों के कालेपन को दूर करके उन्हें गुलाबी बनाती है. गुलाब जल की कुछ बूंदों को शहद में मिलाकर होठों पर लगाने से फायदा होता है।

3. जैतून का तेल 

जैतून का तेल भी आपके गहरे होठों को हल्का बनाने में कारगर साबित हो सकता है. जैतून के तेल की कुछ बूंदों को उंगलियों पर लगाकर, प्रभावित जगह पर हल्की मसाज करें, ऐसा करने से होंठ मुलायम भी बनते हैं.

4. चीनी 

होठों की डेड स्किन हट जाने से भी दूर होता है, चीनी को मिक्सर में पीस लें और इसमें कुछ मात्रा में मक्खन मिलाकर होठों पर लगाएं, हफ्ते में एक बार ऐसा करने से होंठ कोमल मुलायम हो जाएंगे और उनका गहरापन भी कम हो होगा.

5. अनार 

होठों की देखभाल के लिए अनार में से बढ़कर कुछ भी नहीं. ये होठों को पोषित करने के साथ ही मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है, होठों की नमी लौटाने के साथ ही अनार उन्हें नेचुरल गुलाबी भी करता है अनार के कुछ दानों को पीसकर उसमें थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिला लें, इस पेस्ट को होठों पर हल्के हाथ से मलने पर जल्दी फायदा होता है.

6. चुकंदर 

चुकंदर के नेचुरल ब्लीचिंग का गुण होता है, जिससे ये होठों के कालेपन को दूर करने का काम करता है और साथ ही इसका नेचुरल लाल रंग होठों को गुलाबी भी बनाता है, चुकंदर का रस या पेस्ट रात के समय होठों पर लगाएं. रात भर इसे यूं ही रहने दे और अगली सुबह साफ कर दें।

दोस्तो आपको ये “Increase Colour of lips in Hindi- होंठों के कालेपन को दूर करने के कारगर घरेलू उपाय, समय जरूर बदलेगा, पोस्ट आपको कैसी लगी इस बारे में हमे अपने विचार नीचे comment के माध्यम से अवश्य दे।